एलआईसी में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिमला पाराशर का सम्मान

एलआईसी में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिमला पाराशर का सम्मान

लगातार तीसरे माह में प्राप्त हुई उपलब्धि

04 सितंबर 2025। नरेश गुनानी।टेलीग्राफ टाइम्स 

पुष्कर/अजमेर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अल्प समय में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुष्कर निवासी शिमला पाराशर का सम्मान किया गया। गुरुवार को कचहरी रोड स्थित एलआईसी कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिमला पाराशर ने लगातार तीसरे माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर एलआईसी में उत्कर्ष कार्य का परचम लहराया है। वे विकास अधिकारी दिवाकर सरवाडिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक अनिल खंडेलवाल, शाखा प्रबंधक गिरीश कुमार और विकास अधिकारी दिवाकर सरवाडिया ने संयुक्त रूप से उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में एलआईसी परिवार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिमला पाराशर की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना भी रहा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...