एयू इग्नाइट में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर और कैरियर सेमिनार संपन्न, 1578 अभ्यर्थियों ने लिया लाभ

एयू इग्नाइट में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर और कैरियर सेमिनार संपन्न, 1578 अभ्यर्थियों ने लिया लाभ

रिपोर्ट : सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 14 नवम्बर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा शुक्रवार को एयू इग्नाइट संस्थान में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर एवं कैरियर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजफैड, राजस्थान के प्रबंध निदेशक टीकम चन्द बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

बोहरा ने अपने संबोधन में युवा शक्ति को भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे सशक्त कड़ी बताते हुए कहा कि जीवन कौशल और शिक्षा, दोनों ही सफलता के आधार हैं। उन्होंने अपनी प्रेरणादायी कविता से युवाओं को उत्साह, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, वर्ल्ड ग्रोथ फोरम के संस्थापक अनाम कुमार ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर निर्मित होते हैं। साथ ही निजी क्षेत्र में उपलब्ध उभरते रोजगारों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए युवाओं को कार्य-कुशलता, लगन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उप-निदेशक, उप-प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर, नवरेखा ने बताया कि शिविर में कुल 1578 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। निर्माण, होटल, बैंकिंग, मेडिकल, आईटी, कॉल सेंटर और बीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 28 निजी नियोजक उपस्थित रहे।
मौके पर ही 798 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया, जबकि 84 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया। इस प्रकार 882 अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। अनेक सरकारी विभागों ने भी अपनी रोजगार तथा कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देकर युवाओं को लाभान्वित किया।

आरएसएलडीसी एवं एसीएस फॉर एसटी-एससी के प्रतिनिधियों ने कौशल विकास और प्रशिक्षण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में चयनित उम्मीदवारों में से 10 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता झलक उठी।

कार्यक्रम के अंत में एयू इग्नाइट जयपुर स्किल एकेडमी की प्राचार्या अर्पिता शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, नियोजकों और अभ्यर्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया, जिससे सभागार देशभक्ति और एकता की भावना से गूंज उठा।

इस आयोजन की सुचारू व्यवस्था में उप-प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर के अविनाश कासलीवाल, चन्द्रभान चारण, रजनी गोयल और योगिता वर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...