एयर इंडिया दुर्घटना पीड़ितों के लिए आगे आई एसपीजी इंडिया, अहमदाबाद में मिलेंगे पीड़ित परिवारों से

एयर इंडिया दुर्घटना पीड़ितों के लिए आगे आई एसपीजी इंडिया, अहमदाबाद में मिलेंगे पीड़ित परिवारों से
टेलीग्राफ टाइम्स | जयपुर | 16 जून, 2025                       Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 

अहमदाबाद में हाल ही में हुई एयर इंडिया एयरलाइंस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रिवेंसेस (एसपीजी), इंडिया ने अहम कदम उठाया है। संगठन ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

संवेदना और समर्थन का वादा

एसपीजी इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बी. डी. रावत और सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि संगठन की ओर से पीड़ितों को न केवल मानसिक बल्कि कानूनी और सामाजिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा,

“हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। यह समय उनके घावों पर मरहम लगाने का है और हम हरसंभव प्रयास करेंगे कि वे अकेले न महसूस करें।”

फादर्स डे पर आयोजित विशेष कार्यक्रम

दुर्घटना के शोक के बीच, जयपुर में फादर्स डे के अवसर पर एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वप्रसिद्ध जादूगर जूनियर ओपी शर्मा के शो में सैकड़ों लोग जुटे, जहां एसपीजी सचिव डॉ. रावत ने पिताओं को समर्पित मार्मिक कविताएं सुनाईं।

उनकी पंक्तियाँ,

“पापा की उँगली थामकर जब चला था पहली बार,
तो लगा था इस दुनिया में गिर ही नहीं सकता।”

“मैं बड़ा हुआ, अपने पैरों पर खड़ा हुआ और खूब पैसे कमाए
लेकिन वह परफ्यूम नहीं खरीद पाया
जो पापा अपने पसीने से महकाते थे।”

…ने मौजूद श्रोताओं की आंखें नम कर दीं।

780 से अधिक लोगों ने लिया भाग, जादू का जीवंत प्रदर्शन

कार्यक्रम में एसपीजी इंडिया की कार्यकारी समिति के सदस्य राधा श्याम पटोदिया, किशन अवतार खंडेलवाल और कृष्ण अवतार गुप्ता ने जानकारी दी कि इस मेगा शो में 780 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राधा मोहन, प्रेम कांत और कृष्ण कांत गुप्ता ने बताया कि शो में पेश किया गया लाइव जादू प्रदर्शन सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया।

महिला विंग भी अहमदाबाद दौरे पर

एसपीजी इंडिया की महिला विंग अध्यक्ष गिर्राज देवी और कार्यक्रम समन्वयक माया देवी, विजय लक्ष्मी, मंजू, शुभ्रा व मोना सिन्हा ने बताया कि वे अहमदाबाद जाकर पीड़ित परिवारों से संवेदना प्रकट करेंगी और राहत कार्यों में भाग लेंगी।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...