एम आई रोड पर रोडवेज बसों के संचालन पर रोक की मांग तेज, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

एम आई रोड पर रोडवेज बसों के संचालन पर रोक की मांग तेज, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

30 अगस्त। लोकेंद्र सिंह शेखावत। टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर। एम आई रोड पर रोडवेज बसों का संचालन लगातार विवादों का कारण बनता जा रहा है। तेज रफ्तार और निर्धारित रूट से बाहर चलने वाली बसों के कारण शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक रोडवेज बस ने तेज स्पीड में चलती गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

व्यापारियों का कहना है कि एम आई रोड पर रोडवेज बसों का कोई रूट निर्धारित नहीं है, इसके बावजूद हर डिपो की बसें यहां से होकर गुजर रही हैं। इसके कारण न केवल जाम की स्थिति बनी रहती है, बल्कि हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है।

जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री एवं एम आई रोड व्यापार मण्डल महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर डीसीपी ट्रैफिक को कई बार अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन भी सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सैनी ने कहा कि “बेतहाशा स्पीड में बसों का संचालन होना बेहद खतरनाक है। दिन में ही एक्सीडेंट हो चुका है, यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।”

व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एम आई रोड पर बसों का संचालन तुरंत बंद नहीं किया गया तो व्यापार मण्डल आंदोलन की राह अपनाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

स्थानीय व्यापारियों और आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि एम आई रोड पर रोडवेज बसों के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...