एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/डिप्टी डायरेक्टर परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/डिप्टी डायरेक्टर परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

6 सितंबर तक ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी आपत्तियां

03 सितंबर 2025। सुनील शर्मा।टेलीग्राफ टाइम्स 

अजमेर। (हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/डिप्टी डायरेक्टर परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2025 को किया गया था।

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मॉडल उत्तरकुंजी पर यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 4 सितंबर से 6 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्र के क्रम में ही स्वीकार की जाएंगी।

प्रमाण सहित ही मान्य होंगी आपत्तियां

RPSC ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल प्रमाणिक पुस्तकों या प्रामाणिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्वीकार की जाएंगी। बिना प्रमाण के आपत्तियां विचार योग्य नहीं होंगी। साथ ही आपत्ति दर्ज करने का अधिकार केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को होगा जिन्होंने परीक्षा दी है। बाहरी व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियां मान्य नहीं होंगी।

शुल्क और भुगतान प्रक्रिया

  • प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क ₹100 (सेवा शुल्क अतिरिक्त) तय किया गया है।
  • अभ्यर्थी SSO पोर्टल में लॉगिन कर Recruitment Portal के ‘Question Objection’ लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • भुगतान ई-मित्र कियोस्क अथवा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकेगा।
  • आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

केवल एक बार मिलेगी सुविधा

आयोग ने बताया कि आपत्तियां केवल एक बार ही दर्ज कराई जा सकती हैं। निर्धारित समयावधि (4 से 6 सितंबर) के बाद लिंक स्वतः बंद हो जाएगा। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...