एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 14 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 14 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स

 

जयपुर, 13 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में इस बार एटीएस-एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADG) वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त को जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में दिया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति पुलिस पदक के अलावा 14 अन्य पुलिसकर्मियों को भी पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इनमें जैसलमेर के देवाराम (सेवानिवृत्त अति. पुलिस अधीक्षक, सीआईडी), भरतपुर के सतीश कुमार यादव (अति. पुलिस अधीक्षक, कामां), एसडीआरएफ के सुरेन्द्र सिंह (डिप्टी कमांडेंट), बीकानेर पीटीएस के दीपचन्द (अति. पुलिस अधीक्षक), कोटा एटीएस की दीप्ति जोशी (पुलिस निरीक्षक), बांसवाड़ा सीआईडी एसबी के जयसिंह राव (पुलिस निरीक्षक), जोधपुर रेंज के मनीष चौधरी (उपनिरीक्षक), आरएसी पांचवीं बटालियन के हरिओम सिंह (प्लाटून कमांडर), भीलवाड़ा के फतेह सिंह (सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक), जयपुर सीआईडी सीबी के सुभाष चन्द्र (हेड कांस्टेबल) शामिल हैं।

इसके अलावा झुंझुनूं रिजर्व पुलिस लाइन के आत्मप्रकाश (हेड कांस्टेबल), जयपुर सीआईडी सीबी के बल्लू राम (कांस्टेबल), कोटा आरएसी की द्वितीय बटालियन के सौराज सिंह मीणा (कांस्टेबल) और झुंझुनूं अति. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गुलझारी लाल (कांस्टेबल) को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मान राज्यभर के पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट सेवा, बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...