एक रुपये में रचाई शादी, मोनू बैरवा ने दिया समाज को दहेजमुक्त विवाह का संदेश

जयपुर राजस्थान 


एक रुपये में रचाई शादी, मोनू बैरवा ने दिया समाज को दहेजमुक्त विवाह का संदेश

Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
अप्रैल 28, 2025

जयपुर। बस्सी तहसील के बैनाड़ा गांव निवासी नारायण लाल बैरवा के पुत्र मोनू बैरवा ने एक रुपये में विवाह कर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। मोनू ने राजेंद्र नगर, खातियों की ढाणी, कानोता निवासी स्व. राजू बैरवा की पुत्री खुशबू के साथ दहेज मुक्त विवाह किया। मोनू बैरवा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके बड़े भाई सोनू बैरवा ने भी दहेज मुक्त विवाह कर परिवार और समाज को प्रेरित किया था, जिससे उन्हें भी इस कदम को मजबूती मिली।

वैवाहिक कार्यक्रम में प्यारेलाल मेहरा, बाबूलाल बैरवा, देवीलाल, सुरेश लखेसरा, गोपीचंद बैरवा, आशीष जयपुर, छोटूलाल, ललित, कैलाश बैरवा, अशोक, जितेन्द्र, दीपक सहित वर एवं वधु पक्ष के परिवारजन व रिश्तेदार शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में सर्वप्रथम बैनाड़ा निवासी व वर्तमान में दिल्ली में भारतीय रेलवे में कार्यरत सुरेश कुमार बैरवा ने वर्ष 2017 में सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत दहेज मुक्त विवाह कर समाज में नई मिसाल पेश की थी। उनके बाद कैलाश कुमार बैरवा, जितेन्द्र कुमार बैरवा, सोनू बैरवा सहित कई युवाओं ने इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ

राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ जल संसाधन मंत्री ने अजमेर...