‘एआई इनोवेशन समिट 2025

‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ | चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा, आमजन के विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी | पूरे देश में सबसे अधिक सीए राजस्थान से, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स | एआई तकनीक बन रही डिजिटल क्रांति – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

22 अगस्त 2025, 06:05 PM | जयपुर | रिपोर्ट : महेश गुप्ता, संपादन : गौरव कोचर (टेलीग्राफ टाइम्स)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा हैं और उनका राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने सीए से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता, विचारों और मेहनत से राज्य के विकास में भागीदार बनें और देश-प्रदेश की प्रगति में योगदान दें, जिससे विकसित और समृद्ध राजस्थान के संकल्प को गति मिले।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान, जयपुर शाखा द्वारा आयोजित ‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा सीए राजस्थान से हैं। सीए नई तकनीक, नए नियम और वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव को सबसे पहले समझते हैं और समाज को उसकी दिशा दिखाते हैं। यही कारण है कि आमजन को सीए पर बहुत विश्वास होता है और इस विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है।

भारत एआई क्षेत्र में तेजी से बना रहा पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2014 में 11वें स्थान से आज चौथे स्थान पर आ गया है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक डिजिटल क्रांति है। भारत भी एआई क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है और यह देश की तकनीकी विशेषज्ञता को और बढ़ाएगा।

राजस्थान भी डिजिटल इंडिया मिशन और इंडिया एआई मिशन के साथ समन्वय में कार्य कर रहा है। राज्य सरकार नई एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी पर भी काम कर रही है।

राज्य में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन, खनन, सौर और पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। निवेश को बढ़ावा देने के लिए ‘राइजिंग समिट’ के माध्यम से 35 लाख करोड़ के एमओयू किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पेयजल और बिजली की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए रामजल सेतु लिंक, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध जैसी परियोजनाओं से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए फैसले लिए गए हैं और 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके अलावा, 5 साल में युवाओं को 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

एआई से गुड गवर्नेंस की ओर

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। नवीन तकनीक और एआई का उपयोग कर राज्य को गुड गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘प्राइवेसी इन एआई’ पुस्तक और दो दिवसीय समिट की स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही, आईसीएआई सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु बनाए गए ‘एआई 2.0’ कोर्स का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर आईसीएआई जयपुर शाखा के सदस्य सीए सतीश गुप्ता, सीए रोहित सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...