लोकेंद्र सिंह शेखावत | टेलीग्राफ टाइम्स
जोधपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी 6 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में होगी। इस शाही शादी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के बड़े उद्योगपति और राजनेता शामिल होंगे।
कार्तिकेय सिंह की शादी अमानत बंसल से होगी, जो प्रसिद्ध शू ब्रांड लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। अमानत ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है।
शादी के बाद भव्य रिसेप्शन का आयोजन 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में और 18 मार्च को नई दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई बड़े गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।