उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए श्रीचारभुजानाथ मंदिर के दर्शन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए श्रीचारभुजानाथ मंदिर के दर्शन

By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स

जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने सोमवार को राजसमंद जिले के ग्राम गढ़बोर स्थित प्रसिद्ध श्रीचारभुजानाथ मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और उप मुख्यमंत्री के स्वागत में पारंपरिक उत्साह देखने को मिला।

मंदिर में पहुंचने पर कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, श्री जगदीश पालीवाल, उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी, माधव जाट सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर पदाधिकारियों ने परंपरा अनुसार उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता के बारे में अवगत कराया।

दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति और धार्मिक धरोहर राज्य की पहचान है और सरकार इन धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि गढ़बोर स्थित श्रीचारभुजानाथ मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर आस्था अर्पित करते हैं। उप मुख्यमंत्री के दर्शन करने से क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...