उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए नाथद्वारा में दर्शन, अधिकारियों संग ली विकास योजनाओं की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए नाथद्वारा में दर्शन, अधिकारियों संग ली विकास योजनाओं की समीक्षा

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स

राजसमंद, 17 अगस्त। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को नाथद्वारा पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम नाथद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत उनकी भेंट गोस्वामी विशाल बावा से हुई, जिन्होंने समाधान पद्धति से उनका अभिनंदन किया।

Photo credit Telegraph Times

इसके बाद उप मुख्यमंत्री न्यू कॉटेज पहुंचीं, जहां उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना आमजन के कल्याण के लिए है, इसलिए इसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसमें रेलमगरा स्थित जलदेवी मंदिर के विकास कार्य, चारभुजा मंदिर और दूधतलाई के सौंदर्यीकरण, कुंभलगढ़ क्षेत्र का पर्यटन विकास, छोटा गोपालपुरा की बावड़ी और सुंदर विलास कुंड नाथद्वारा के जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल रहे। कांकरोली स्थित द्वारकाधीश मंदिर तक रिंग रोड सहित कई नए कार्यों की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की पावन धरती संस्कृति और इतिहास की धरोहर है, इसे निखारना और पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने केलवा से आमेट, मादड़ी से लसानी ताल वाया आमेट–देवगढ़, चारभुजा से सेवंत्री, और बडारडा पुठिया से फरारा महादेव तक लगभग 70 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण कार्यों की प्रगति पर जानकारी ली।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ियों की स्थिति, पूरक पोषाहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृ पोषण योजना और नंदघर जैसी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब हर जरूरतमंद को लाभ मिले। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत कार्यों को तेज करने के लिए डीएमएफटी और सीएसआर जैसे स्रोतों से अतिरिक्त संसाधन जुटाने के निर्देश दिए। साथ ही पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों के एफआरएस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, भीम विधायक हरिसिंह रावत, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

युवाओं के ‘रियल हीरो’ बनें स्वामी विवेकानंद: राजस्थान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा

युवाओं के 'रियल हीरो' बनें स्वामी विवेकानंद: राजस्थान विश्वविद्यालय...