उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने “वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी” अभियान के तीसरे न्यूज़लेटर का विमोचन किया

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने “वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी” अभियान के तीसरे न्यूज़लेटर का विमोचन किया

जयपुर, 2 सितम्बर 2025। सुनील शर्मा। टेलीग्राफ टाइम्स 
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने मंगलवार को जयपुर में “वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी” अभियान के तीसरे न्यूज़लेटर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने सितंबर के अंतिम सप्ताह में जयपुर में प्रस्तावित दूसरे राष्ट्रीय युवा सस्टेनेबिलिटी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी स्वीकार किया।

डॉ. बैरवा ने कहा कि सतत विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हमारे युवा इसके सशक्त वाहक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि “वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी” अभियान राजस्थान से शुरू होकर अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने द्वितीय राष्ट्रीय युवा सस्टेनेबिलिटी सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

अभियान की पृष्ठभूमि

यह एक वर्षीय अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 को शुरू किया गया था। अभियान का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करना है। इसके लिए कहानी कहने, पॉडकास्ट, वीडियो और डिजिटल मीडिया जैसे माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।

अब तक की उपलब्धियां

अभियान के अंतर्गत अब तक कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें वेबिनार श्रृंखला और जयपुर में आयोजित पहला राष्ट्रीय युवा स्थिरता सम्मेलन विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इन कार्यक्रमों ने युवाओं को सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ने और उनकी भूमिका को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...