उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मुंबई में टीटीएफ—2025 का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मुंबई में टीटीएफ—2025 का किया उद्घाटन

By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 11,2025

राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की रूपरेखा पेश

जयपुर, 11 अगस्त 2025। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) मुंबई—2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान को विश्व और राष्ट्रीय पर्यटन का आकर्षक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और देश-विदेश के उद्यमियों, टूर ऑपरेटरों, ट्रेवल एजेंसियों एवं पर्यटन उद्योग के अन्य हितधारकों को इसमें साझेदार बनने का आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव और पर्यटन उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन के मुख्य सहयोगी फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड ने पिछले तीन दशकों से टीटीएफ, ओटीएम और बीएलटीएम जैसे यात्रा व्यापार शो में राजस्थान की निरंतर और सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया। ये आयोजन खासतौर पर दुर्गा पूजा, दीपावली और सर्दियों की छुट्टियों के मौसम से पहले होते हैं, जो पर्यटन व्यवसायियों को विपणन और नेटवर्किंग का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिनमें 3 राष्ट्रीय उद्यान, 26 वन्यजीव अभयारण्य, 5 टाइगर रिजर्व और 36 संरक्षण रिजर्व शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल को बढ़ावा दे रही है, साथ ही कृषि-पर्यटन, साहसिक पर्यटन, विरासत पर्यटन, जनजातीय क्षेत्रों और वेलनेस टूरिज्म पर केंद्रित नए पर्यटन सर्किट विकसित कर रही है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन नीति—2025 के तहत होटल सब्सिडी सहित कई प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं, ताकि निवेश आकर्षित कर राज्य को वैश्विक पर्यटन हब बनाया जा सके। हाल ही में पर्यटन परियोजनाओं के लिए ₹1,37,000 करोड़ के 1,600 समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हुए हैं, जिनसे बुनियादी ढांचे का विकास, रोजगार सृजन और विरासत संरक्षण में तेजी आएगी। इसके अलावा, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और दिसंबर 2025 में होने वाले राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव जैसे आयोजनों के माध्यम से घरेलू व विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

2025-26 के प्रमुख पर्यटन आयोजन इस प्रकार रहेंगे:

  • टीटीएफ कोलकाता: 10-12 जुलाई 2025, बिस्वा बंगला मेला प्रांगण
  • टीटीएफ अहमदाबाद: 31 जुलाई – 2 अगस्त 2025, महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्ज़ीबिशन सेंटर
  • टीटीएफ मुंबई: 11-13 अगस्त 2025, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर
  • बीएलटीएम नई दिल्ली: 11-13 सितंबर 2025, यशोभूमि (IICC), द्वारका

फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री संजीव अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की यह भागीदारी उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविध पर्यटन पेशकशों के आधार पर भारत के अग्रणी पर्यटन स्थलों में उसकी पहचान को और मजबूत करती है।

संपर्क:
फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड
📧 contact@fairfest.in
📞 +91 22 4555 8565


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...