उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जंतर मंतर पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जंतर मंतर पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा पखवाड़ा के तहत आमजन को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

जयपुर, 18 सितम्बर। लोकेंद्र सिंह शेखावत,टेलीग्राफ टाइम्स।
सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शनिवार सुबह 7:30 बजे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित जंतर मंतर परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर कार्यकर्ताओं और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Photo credit Telegraph Times
कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम के सफाई कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें खातीपुरा मंडल अध्यक्ष माल सिंह शेखावत, रिटायर्ड आईपीएस सुरेंद्र कुमार, खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, पंडित नरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़ मीठड़ी, प्रेम भारद्वाज, विद्याधर नगर मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री संजय जांगिड़, हिम्मत सिंह रोहिणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

सफाई कर्मचारियों का सम्मान

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सफाई कर्मचारियों को सॉल, फूल और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के वास्तविक कोरोना योद्धा हैं, जिनके परिश्रम से शहर और गांव स्वच्छ बने रहते हैं। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

डेढ़ घंटे चला स्वच्छता अभियान

करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर परिसर को कचरा मुक्त कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और स्वच्छ भारत अभियान को और अधिक सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related