उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का दिल्ली दौरा

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का दिल्ली दौरा

राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा
20 अगस्त 2025, जयपुर ✍️ नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित सोसाइटी के द्वितीय उपवेशन में सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने की। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, वित्तीय सलाहकार अब्बास तथा एनआईए सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को और अधिक जन-कल्याणकारी बनाने, शिक्षा में नवाचार लाने तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...