“उन्नति इन्क्यूबेशन हब” के तहत ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा

“उन्नति इन्क्यूबेशन हब” के तहत ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा

राजीविका और रुमा देवी फाउंडेशन के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

09अक्टूबर 2025, जयपुर• नरेश गुनानी 
ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने “उन्नति इन्क्यूबेशन हब” पहल के अंतर्गत रुमा देवी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता बुधवार को राजीविका राज्य मुख्यालय, जयपुर में संपन्न हुआ।

Photo credit Telegraph Times

इस अवसर पर रुमा देवी फाउंडेशन की ओर से डॉ. रुमा देवी, डायरेक्टर विक्रम सिंह एवं उनकी टीम उपस्थित रही। वहीं राजीविका की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्रेया गुहा, मिशन निदेशक नेहा गिरी, परियोजना निदेशक प्रीति सिंह, राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. पूजा शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएँ संयुक्त रूप से महिलाओं के कौशल विकास, उद्यमिता प्रोत्साहन और बाज़ार तक पहुँच को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकेंगी तथा उनके उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

राजीविका की संस्थागत पहुँच और रुमा देवी फाउंडेशन की जमीनी विशेषज्ञता के समन्वय से यह साझेदारी न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देगी, बल्कि सामाजिक समावेशन और सतत विकास के नए अवसर भी उत्पन्न करेगी।

इस पहल से राज्य में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम योगदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...