उदयपुर: मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

उदयपुर: मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Written By: मधु सुदन शर्मा
Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
मार्च 17, 2025 15:39 IST
टेलीग्राफ टाइम्स

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य और एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का रविवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने शंभू निवास में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था।

महासतिया में हुआ अंतिम संस्कार, लक्ष्यराज सिंह ने दी मुखाग्नि

सोमवार 17 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे उनकी पार्थिव देह को शंभू निवास से निकालकर सिटी पैलेस चौक पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। वहां से अंतिम यात्रा निकालकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार और दिल्ली गेट होते हुए महासतिया पहुंचाया गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ महासतिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर विदाई दी।

परिवार और गणमान्य लोग हुए शामिल

अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम संस्कार में देशभर से कई गणमान्य लोग शामिल हुए। चाचा को अंतिम विदाई देने के लिए राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ भी पहुंचे। उनके साथ वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर भी उपस्थित रहे।

Image by soshal media

प्रसिद्ध हस्तियों ने जताई शोक संवेदना

अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि एवं अभिनेता शैलेष लोढ़ा, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और उदयपुर के एसपी योगेश गोयल समेत कई लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। शंभू पैलेस परिसर में अंतिम दर्शनों के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया था, जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विंटेज कारों के प्रति था गहरा लगाव

अरविंद सिंह मेवाड़ को विंटेज कारों का गहरा शौक था। वे अजमेर के मेयो कॉलेज और उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से शिक्षित थे। पिछले साल नवंबर में उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का भी निधन हो गया था।

मेवाड़ में शोक की लहर

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर सुनकर उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से राजपरिवार और उनके प्रशंसकों में गहरी संवेदना व्याप्त है। राजपरिवार के प्रति लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related