उदयपुर में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज़ों और डमी खातेदार महिला का इस्तेमाल कर की गई आधा बीघा जमीन की हेराफेरी

जयपुर, 01 सितंबर 2025। गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स 
उदयपुर पुलिस ने एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए जमीन हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेजों और एक डमी महिला खातेदार का सहारा लेकर हड़प लिया था।

मामला कैसे खुला

65 वर्षीय श्रीमती काउड़ी गमेती निवासी बूझड़ा की आधा बीघा जमीन, जो कि अरावली ताज होटल, कोडियात के पास स्थित है, की रजिस्ट्री किसी और के नाम से होने का पता चला। यह जानकारी मिलते ही पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन पर एक विशेष टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के सुपरविजन और सीओ कैलाश चंद्र बोरीवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया।

धोखाधड़ी का तरीका

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मोहनी बाई नाम की महिला को असली खातेदार बताकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई।

  • गवाहों की मदद से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की गई।
  • उसी आधार पर जमीन को मन्नाराम भील के नाम बेच दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. मोहनी बाई पत्नी स्व. चोखा गमेती (52) – डमी महिला खातेदार, निवासी निचली सोमाली थाना नाई।
  2. हीरालाल पुत्र मोहन लाल गमेती (26) – गवाह, निवासी गांव वरडा थाना बड़गांव।
  3. मन्नाराम पुत्र नाना गमेती (37) – जमीन खरीददार, निवासी भीलवाड़ा थाना सुखेर, उदयपुर।
  4. तुलसीराम उर्फ दिनेश पुत्र लोगर डांगी (37) – मुख्य साजिशकर्ता, निवासी मानपुरा लखावली थाना सुखेर, उदयपुर।

पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस ऑपरेशन में एसएचओ पूरण सिंह के नेतृत्व में एएसआई रणजीत सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह, हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, लक्ष्मणसिंह, धर्मेश, कांस्टेबल तपेन्द्र भादु, डालाराम, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार और महिला कांस्टेबल अनिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सख्त कार्रवाई का आश्वासन

एसपी योगेश गोयल ने कहा कि “जमीन की धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे गिरोह को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...