उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
27 अगस्त 2025, 08:57 PM
जयपुर, 27 अगस्त। रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर। संपादन नरेश गुनानी।टेलीग्राफ टाइम्स।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक फूलसिंह मीणा के साथ उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके प्रयासों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि विधायक फूलसिंह मीणा की अनूठी पहल पर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में टॉपर रही छात्राओं को सम्मानित किया गया है। इस पहल के अंतर्गत छात्राओं को हवाई यात्रा से जयपुर लाया गया, जिससे उन्हें नई अनुभूतियों और प्रोत्साहन का अवसर मिला।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे।