उदयपुरः शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत

Telegraph Times
Lokendra Singh

उदयपुर: उदयपुर के बड़गांव इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसा बड़गांव रोड पर रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, लोयरा गांव के पास तेज गति से चल रही स्कॉर्पियो बेकाबू होकर 3-4 बार पलटी और सड़क से 50 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में मौजूद जगदीश डांगी (23) और पीयूष डांगी (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबलू डांगी और किशन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पवन डांगी को मामूली चोटें आई हैं।

स्कॉर्पियो पलटने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद घायल युवक मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन भीड़ में से कोई भी तुरंत मदद को आगे नहीं आया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया।

थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मृतक पीयूष और पवन सगे भाई थे। जगदीश गाड़ी चला रहा था और उसके साथ आगे पीयूष बैठा था। बबलू और किशन पीछे बैठे थे। पीयूष 11 वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि जगदीश मोबाइल शॉप चलाता था। बबलू और किशन मुंबई में डेयरी व्यवसाय करते हैं। हादसे की रिपोर्ट पीयूष के चचेरे भाई ने दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम चयन सूची जारी

12वीं आरएसी बटालियन को मिलेंगे 84 नए कांस्टेबल, अंतिम...

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष 2 साल: नव...

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान ने की व्यवस्थाओं की सराहना

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय होने पर किसान...

बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि...