उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी ‘कान्स्टेबल ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी ‘कान्स्टेबल ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित

गौरव कोचर 

जयपुर, 29 नवम्बर।
जयपुर पुलिस आयुक्तालय में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने उत्कृष्ट, मेहनती, समर्पित और सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कान्स्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड प्रदान किया। यह सम्मान अक्टूबर 2025 में विभिन्न जिलों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के चयन के बाद दिया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस का मूल ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास—अपराधियों में भय” जनता में साकार रूप से स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

अक्टूबर 2025 के ‘कान्स्टेबल ऑफ द मंथ’ के चयनित पुलिसकर्मियों का कार्य विवरण1. जिला पूर्व – कॉन्स्टेबल सियाराम (थाना: जवाहर नगर)

  • सांयकालीन गश्त के दौरान सड़क किनारे बेहोश पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को देखा।
  • तुरंत ई-रिक्शा की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलवाया।
  • समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से व्यक्ति की जान बच सकी।
  • मानवता एवं संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने पर सम्मानित।

2. जिला पश्चिम – कॉन्स्टेबल सरिता (थाना: सिन्धी कैम्प)

  • साइबर अपराध से संबंधित परिवादों का प्रभावी निस्तारण किया।
  • गुमशुदा 14 मोबाइल फ़ोन ट्रेस कर पीड़ितों को लौटाए।
  • साइबर अपराधों की जांच में तत्परता एवं दक्षता प्रदर्शित करने पर सम्मान प्रदान।

3. जिला उत्तर – कॉन्स्टेबल महिपाल (थाना: विद्याधर नगर)

  • एक प्रकरण में अज्ञात मृतक की शिनाख्त कर मृतक के वारिसानों का पता लगाया।
  • इसी प्रकरण में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर
    नवीन कुमार डंगोरिया व अजय स्वामी को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • दूसरे मामले में आरोपी शाहिद कुरेशी उर्फ शानू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से
    चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद करवाईं।
  • गंभीर अपराधों के खुलासे में उल्लेखनीय योगदान पर सम्मानित।

4. जिला दक्षिण – कॉन्स्टेबल जगदीश (थाना: चाकसू)

  • थाना चाकसू के दो महत्वपूर्ण प्रकरणों में आरोपियों को दस्तयाब कराने में निर्णायक भूमिका निभाई।
  • तत्परता, सक्रियता और कुशलता से कार्रवाई करते हुए प्रकरणों के निस्तारण में योगदान के लिए सम्मानित।

5. यातायात प्रशासन – कॉन्स्टेबल मोहनलाल

  • इंटरसेप्टर पर ड्यूटी के दौरान तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की।
  • वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाई।
  • नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध अधिकतम कार्रवाई सुनिश्चित की।
  • सड़क सुरक्षा और अनुशासन कायम रखने के लिए किए गए प्रयासों पर सम्मानित।

6. चोरी एवं नकबजनी शाखा – कॉन्स्टेबल जितेन्द्र

  • आयुक्तालय क्षेत्र में चैन स्नैचिंग, पर्स/बैग स्नैचिंग, लूट, वाहन चोरी और सम्पत्ति संबंधी अपराधों का
    QST रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रूप से संधारित किया।
  • सभी संपत्ति संबंधी अपराधों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया को गति दी।
  • अपराधों के ‘हॉट स्पॉट’ चिन्हित कर थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करवाए।
  • अपराध नियंत्रण और प्रभावी मॉनिटरिंग में योगदान पर सम्मान प्रदान।

सम्मान समारोह का उद्देश्य

पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने कहा कि यह पुरस्कार पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ता है बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे जनता की सेवा के लिए और अधिक तत्परता एवं पारदर्शिता से कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related