ईद मिलादुन्नबी से पूर्व अजमेर दरगाह जगमगाई

ईद मिलादुन्नबी से पूर्व अजमेर दरगाह जगमगाई

आकर्षक रोशनी से सजा पूरा परिसर, जायरीनों की उमड़ी भीड़

04 सितंबर 2025। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 

अजमेर। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के अवसर पर अजमेर स्थित हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह शरीफ को भव्य सजावट से आलोकित किया गया है। दरगाह परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी की लड़ियों और आधुनिक लाइटों से इस तरह सजाया गया है कि पूरा इलाका जगमगाता दिखाई दे रहा है।

दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने बताया कि दरगाह शरीफ के मुख्य निजाम गेट, मजार का गुंबद, शाहजहानी मस्जिद और बुलंद दरवाजे सहित पूरा परिसर, दरगाह बाजार और आसपास की गलियां विशेष सजावट से दैदीप्यमान हो उठी हैं। रोशनी की इस अनोखी छटा को देखने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं और मोबाइल कैमरों व वीडियोज़ में इन पलों को कैद कर रहे हैं।

ईद मिलादुन्नबी से पूर्व ही दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश-विदेश से आए जायरीन सजावट का आनंद लेने के साथ ही गरीब नवाज़ की बारगाह में हाजिरी देकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं कर रहे हैं। धार्मिक वातावरण में कौमी एकता और भाईचारे का संदेश स्पष्ट झलक रहा है।

हाजी सलमान चिश्ती ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पर की गई यह सजावट न केवल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि अजमेर शहर के लिए भी यह दिन किसी बड़े त्योहार जैसा है। उन्होंने बताया कि दरगाह शरीफ से देश और दुनिया में अमन, भाईचारा और शांति की दुआ की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...