जयपुर, 05 अगस्त 2026/ प्रीति बालानी— इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए नए प्रवेश (Fresh Admission) तथा पुनः पंजीकरण (Re-registration) की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी और शिक्षार्थी 16 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि यह विस्तार मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) तथा ऑनलाइन (OL) माध्यम से संचालित होने वाले सभी अधिसूचित पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगा। अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए छात्रों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल
अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित आधिकारिक ‘समर्थ’ (Samarth) पोर्टलों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- ओडीएल (ODL) कार्यक्रम में नवीन प्रवेश: ignouadmission.samarth.edu.in
- ऑनलाइन (Online) कार्यक्रम में नवीन प्रवेश: ignouiop.samarth.edu.in
- पुनः पंजीकरण (अगले सेमेस्टर/वर्ष के लिए): ignou.samarth.edu.in
पाठ्यक्रमों की विस्तृत विविधता
इग्नू द्वारा विभिन्न संकायों और क्षेत्रों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) स्तर के पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है:
-
- पारंपरिक व मानवीकी: मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, भाषाएँ और शिक्षा।
- प्रोफेशनल व तकनीकी: प्रबंधन (Management), कंप्यूटर विज्ञान, पत्रकारिता, पर्यटन और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान।
- सामाजिक व रोजगारपरक: ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा और नवीन व्यावसायिक विज्ञान।
सहायता एवं पत्राचार:
प्रवेश या पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा शैक्षणिक समस्या आने पर छात्र क्षेत्रीय केंद्र जयपुर से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं:
📧 Email: rcjaipur@ignou.ac.in