आस्था, संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम बना वीर तेजा मेला-2025

आस्था, संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम बना वीर तेजा मेला-2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा – ‘मेले वोकल फॉर लोकल की भावना संग स्थानीय उत्पादन और संस्कृति का उत्सव’

जयपुर, 2 सितम्बर।
लोक आस्था और ऐतिहासिक परंपराओं के प्रतीक वीर तेजा मेला-2025 में उस समय उल्लास और उत्साह का विशेष संचार हुआ जब केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ब्यावर पहुंचे। सुभाष उद्यान स्थित मेला स्थल पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया।

Photo credit Telegraph Times

अजमेर से प्रस्थान कर जब गजेंद्र सिंह शेखावत शाम को ब्यावर पहुंचे तो नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंगों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अंचल की परंपराएं और मेले हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण और विस्तार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने तेजाजी महाराज के जीवन को आदर्श और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि तेजाजी का संदेश समाज को समरसता, उत्तरदायित्व और संकल्प की राह दिखाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वदेशी मंत्र को दोहराते हुए ‘लोकल फॉर लोकल’ की महत्ता पर बल दिया और कहा कि ऐसे मेले स्थानीय संस्कृति, कला और उत्पादों को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर उन्होंने तेजा नवमी और दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे मेले का आनंद शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र के साथ लें और इसे एकता का पर्व बनाएं।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक शंकर सिंह रावत, आयुक्त दिव्यांश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...