आरोपी कृष्ण कुमार सैनी नशीला पदार्थ पिलाकर शोषण, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
गौरव कोचर
जयपुर, 28 सितम्बर 2025।
जयपुर पुलिस ने एक महिला को प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
मामला कैसे सामने आया
8 जुलाई 2025 को पीड़िता ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कृष्ण कुमार सैनी ने भूखंड दिलाने का झांसा देकर 1,80,000 रुपये लिए। बाद में आरोपी ने उसे होटल शिवम पैलेस बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया, शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल किया।
दर्ज प्रकरण और कार्रवाई
थाना शिवदासपुरा में प्रकरण संख्या 491/2025 दर्ज कर आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64, 308(2), 351(1) तथा आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर तकनीकी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर उसे नागपुर (महाराष्ट्र) से डिटेन किया गया।
पुलिस टीम
थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में विक्रम सिंह, रामसिंह, संतोष कुमार, दिनेश यादव, विनोद कुमार, शंकर लाल और सुभाष शामिल रहे।