जयपुर/ नरेश गुनानी/राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के शारीरिक शिक्षा तथा कोच (कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल) के पदों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 13 एवं 14 अगस्त 2026 को जारी पात्रता जांच की विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और खेल प्रमाण-पत्र अपलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करें।
- पोर्टल में My Recruitment > Detailed Form cum Scrutiny > Apply Now का विकल्प चुनें।
- अपने सभी संबंधित खेल प्रमाण-पत्र अपलोड करें और विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन सबमिट करें।
- आवेदन पूर्ण होने के बाद पूरे फॉर्म की 02 प्रतियों में प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा दस्तावेजों की जांच
- दस्तावेज सत्यापन (DV): विस्तृत आवेदन-पत्र एवं शैक्षणिक व खेल दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ही की जाएगी।
- अलग से सूचना नहीं: आरपीएससी द्वारा सत्यापन के संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ही उचित माध्यम से तारीख, समय व स्थान की सूचना देगा।
- उपस्थिति अनिवार्य: निर्धारित तिथि पर 02 प्रतियों में विस्तृत आवेदन-पत्र, सभी मूल दस्तावेज, खेल प्रमाण-पत्र और स्वयं सत्यापित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची आयोग को प्रेषित करेगा, जिसके आधार पर आरपीएससी अंतिम चयन परिणाम जारी कर नियुक्ति की अनुशंसा करेगा। विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।