आरजीएचएस में विकसित होगा फुल प्रूफ सिस्टम — लाभार्थियों के हित में किए जाएंगे जरूरी बदलाव —

आरजीएचएस में विकसित होगा फुल प्रूफ सिस्टम — लाभार्थियों के हित में किए जाएंगे जरूरी बदलाव — गुरुवार को करीब 350 अस्पतालों ने जारी रखीं सेवाएं — 38 हजार रोगियों को मिला उपचार

28 अगस्त 2025, 08:12 PM। नरेश गुनानी।टेलीग्राफ टाइम्स 
जयपुर, 28 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। योजना में आवश्यक बदलाव कर इसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम हो रहा है, ताकि रोगियों को सुगमता से उपचार मिल सके। इसके लिए फुल प्रूफ सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश निजी अस्पतालों में आरजीएचएस योजना के तहत नियमित रूप से उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। लगभग 350 अस्पतालों में ओपीडी, डे केयर और आईपीडी में रोगियों ने लाभ प्राप्त किया। इसके अलावा प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में भी योजना के अंतर्गत उपचार दिया गया।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के साथ-साथ राजकीय चिकित्सा संस्थानों में भी योजना के तहत उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यदि किसी कारणवश निजी अस्पतालों में सेवाएं बाधित होती हैं तो रोगियों को राजकीय चिकित्सा संस्थानों में सुगमता से उपचार मिल सकेगा। राठौड़ ने बताया कि पिछले 4 दिनों में लगभग 38 हजार रोगियों ने आरजीएचएस योजना के तहत उपचार प्राप्त किया है।

राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने कहा कि जिन अस्पतालों ने फिलहाल उपचार बंद कर रखा है, उनके प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि सभी अस्पताल योजना के तहत सेवाएं जारी रखें। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा कर योजना में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाकर योजना का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...