आरएसएमएम ने डॉ. बी. लाल लैब के सहयोग से आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

आरएसएमएम ने डॉ. बी. लाल लैब के सहयोग से आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

10 नवम्बर 2025, 03:45 PM | जयपुर

नरेश गुनानी •

राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएम) द्वारा सोमवार को खनिज भवन में डॉ. बी. लाल लैब के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

समूह महाप्रबंधक अरुण सिंह और महाप्रबंधक रिपन बंधु ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक कार्मिकों की जांच की गई। इस दौरान कर्मचारियों के सीबीसी, शुगर, ईएसआर, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन बी12, विटामिन डी, एचबीए1सी, थायराइड प्रोफाइल, यूरिन, आई विजन जैसी जांचों के साथ ही एक्स-रे और ईसीजी की भी निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आरएसएमएम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर कार्यालय के कार्मिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में हिमाक्षी, दिनेश, असीम अग्रवाल और सत्येन्द्र मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...