आबकारी आयुक्त के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ा अभियान: कई जिलों में दबिश, 28 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट, दर्जनों आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार राजस्थान में अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रदेशभर में आबकारी निरोधक दलों द्वारा ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए सघन नाकाबंदी, गश्त और रेड (दबिश) की कार्यवाही की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब व वॉश नष्ट कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

​विभिन्न जिलों में की गई प्रमुख कार्रवाइयों का ब्योरा:

  • जयपुर ग्रामीण: आबकारी टीम ने चाकसू क्षेत्र के ग्राम माधोगढ़, तुंगा, बगरियां, नारायण बाबा की ढाणी और ढूंढ नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने 25,000 लीटर वॉश और 15 भट्टियां मय उपकरण नष्ट किए तथा 70 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की।
  • चित्तौड़गढ़ (निम्बाहेड़ा व बेगूं): दबिश के दौरान 1,000 लीटर वॉश नष्ट किया गया और 15 लीटर हथकढ़ मदिरा जब्त की गई। एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से हथकढ़ शराब के 62 पव्वे जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
  • बीकानेर जोन: शहर, श्रीगंगानगर, संगरिया, नोहर, चूरू, रायसिंहनगर और सूरतगढ़ में होटल व ढाबों पर ईपीएफ (EPF) टीम ने चेकिंग की। कार्रवाई में 1,800 लीटर वॉश, 5 भट्टियां नष्ट की गईं और 27 बोतल बियर, 54 पव्वे देसी शराब, 34 लीटर हथकढ़ शराब जब्त कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
  • कोटा (रामगंज मंडी): 700 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट कर अभियोग दर्ज किया गया।
  • ब्यावर: ईपीएफ टीम ने 400 लीटर वॉश और 3 पुरानी भट्टियां नष्ट कर 6 बोतल हथकढ़ शराब जब्त की।
  • केकड़ी: दबिश देकर 200 लीटर वॉश नष्ट किया गया तथा 2 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई।
  • जोधपुर (शहर, ग्रामीण, पश्चिम व सरदारपुरा): संयुक्त कार्रवाई के दौरान बियर के 58 केन, देसी शराब के 87 पव्वे, 19 पव्वे आईएमएफएल (IMFL) और 4 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई।
  • झुंझुनूं (चिड़ावा): 576 पव्वे अवैध मदिरा के जब्त किए गए।
  • किशनगढ़: रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर हरियाणा निर्मित बडवाइजर बियर के 24 केन बरामद कर मामला दर्ज किया गया।
  • पाली: पाली सिटी में संयुक्त दबिश देकर भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

​सख्त निगरानी के निर्देश

​प्रदेश के सभी जिलों में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (जोन), आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दलों को सतर्क रहने और अवैध शराब के खिलाफ निरंतर सघन जांच अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related