आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम
पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 501 पौधे वितरित

Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 14,2025

जयपुर, 14 जुलाई।
सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मालवीय नगर स्थित शहीद अमित भारद्वाज पार्क, सेक्टर-9 में वृक्षारोपण व 501 पौधों के वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राजीव अरोड़ा ने पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “इस वर्ष सावन आने से पहले ही प्रदेशभर में अच्छी वर्षा हुई है, जो प्रकृति की कृपा और मानवता की जिम्मेदारी का संकेत है। ऐसे समय में वृक्षारोपण न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का माध्यम है, बल्कि यह हमारी अगली पीढ़ियों के लिए एक हरित धरोहर भी है।”

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और आस-पास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी देखभाल करें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। अरोड़ा ने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें ताकि जयपुर समेत पूरा प्रदेश हरियाली से आच्छादित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष हितेश आडवाणी, उनकी माताजी सुनीता आडवाणी, पुष्पेंद्र भूटानी, हिमांशु शर्मा, युधिष्ठर शर्मा, भँवर सैन, नन्द कुमार नारवानी, धर्माराम चौधरी, जयसिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को ट्रस्ट की ओर से 501 पौधे भी वितरित किए गए, जिनमें छायादार व फलदार वृक्षों की प्रजातियां प्रमुख थीं।

कार्यक्रम के आयोजक हितेश आडवाणी ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि यह पहल आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

यह आयोजन न केवल एक पर्यावरणीय कार्यक्रम था, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: RGHS में अनियमितताओं पर कड़ा एक्शन

जयपुर, 17 जुलाई/ नरेश गुनानी/राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन और जिंद इकोसिस्टम तैयार

नई दिल्ली/ प्रीति बालानी/भारतीय रेलवे ने पर्यावरण-अनुकूल परिवहन (सस्टेनेबल...