आंगनबाड़ियों में अब बच्चों को मिलेगा न्यूट्री पुलाव: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया स्वाद परीक्षण, उपमा की जगह शामिल करने के निर्देश

नरेश गुनानी 

​मुरमुरे के स्थान पर भी अधिक पौष्टिक विकल्प लाने के लिए कॉन्फेड को दिए निर्देश; बच्चों की सेहत और पसंद को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

जयपुर, 20 मई। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आंगनबाड़ियों के बच्चों के आहार में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से 3 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को दी जाने वाली हॉट कुक्ड मील (HCM) योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कॉनफेड (CONFED) के माध्यम से तैयार किए गए ‘न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स’ के सैंपल की पकी हुई रेसिपी का खुद स्वाद चखकर परीक्षण किया।

​यह नया न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स, आंगनबाड़ियों में वर्तमान में दी जा रही ‘उपमा प्रीमिक्स रेसिपी’ की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है।

​राजस्थान के बच्चों के स्वाद के अनुकूल है ‘न्यूट्री पुलाव’

​स्वाद परीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की पृष्ठभूमि और स्थानीय खान-पान को देखते हुए यह न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स बच्चों के स्वाद के बिल्कुल अनुकूल है। बच्चों को यह नया आहार काफी पसंद आएगा।

​स्वाद और गुणवत्ता से संतुष्ट होने के बाद उपमुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री ने कॉनफेड द्वारा प्रस्तुत इस न्यूट्री पुलाव प्रीमिक्स रेसिपी को आंगनबाड़ियों में बच्चों को परोसने के लिए विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

​नाश्ते से हटेगा मुरमुरा, मिलेगा और बेहतर पौष्टिक आहार

​बैठक के दौरान बच्चों के पोषण स्तर को और अधिक सुधारने के लिए उपमुख्यमंत्री ने एक और बड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कॉनफेड के अधिकारियों को पाबंद किया कि वर्तमान में आंगनबाड़ियों में नाश्ते के रूप में दिए जा रहे मुरमुरे के स्थान पर कोई अन्य बेहतर और अधिक पौष्टिक विकल्प तैयार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नया पौष्टिक विकल्प वर्तमान में स्वीकृत दरों के अंतर्गत ही तैयार किया जाना चाहिए, ताकि बजट पर अतिरिक्त भार भी न पड़े और बच्चों को अधिक पोषण मिल सके।

​इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग और कॉनफेड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें इन योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

कमला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में पंचतीर्थी स्नान शुरू, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरि प्रसाद शर्मा  पुष्कर (अजमेर)। धार्मिक नगरी पुष्कर में कमला...