अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को पुष्कर सरोवर पर दी गई “दीप श्रद्धांजलि”
Edited By : सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 13,2025
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर:
अहमदाबाद में हाल ही में हुए दुखद विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं की शांति व मोक्ष की कामना के लिए शुक्रवार शाम पुष्कर सरोवर के पवित्र बद्री घाट पर “दीप श्रद्धांजलि” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय एनएसयूआई (NSUI) इकाई द्वारा किया गया।
एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सरोवर तट पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, आरती और सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दामोदर मुखिया, बैजनाथ पाराशर, संजय दग्दी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, जगदीश कुर्डिया, विनोद पाराशर, पं. सत्यनारायण, भागचंद दग्दी, सिद्धार्थ डोलिया, सेवाराम सतनानी, जय वाल्मीकि, आदित्य घारु, रेहान खान, लक्की खान, प्रकाश योगी, साहिल चौहान, रणवीर नागौरा, महेंद्र टेंपल, मोहित वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, रमेश, कमल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पं. विकास पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार और आरती का संचालन किया। वहीं सत्संग का आयोजन कुलदीप, रामपाल काला और उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसने वहां उपस्थित जनसमुदाय को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति कराई।
इस आयोजन को श्रद्धांजलि के एक सशक्त माध्यम के रूप में देखा गया, जिसने न केवल मृतकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, बल्कि समाज में एकता और संवेदनशीलता का भी संदेश दिया।

