अवैध अतिक्रमणों पर चला नगर निगम का ‘पीला पंजा’, उर्स से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मुहिम तेज

अवैध अतिक्रमणों पर चला नगर निगम का ‘पीला पंजा’, उर्स से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मुहिम तेज

उर्स के दौरान लाखों जायरीनों के अजमेर आने की संभावना

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 814वें उर्स से पूर्व नगर निगम ने दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने दरगाह थाना सहित विभिन्न थानों की पुलिस के सहयोग से अंदरकोट, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, दिल्ली गेट और आसपास के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
सुबह होते ही निगम का ‘पीला पंजा’ क्षेत्र में पहुंचा तो पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने नालियों, मुख्य सड़कों एवं पैदल मार्गों पर फैले अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को हटाया। दुकानों के आगे बढ़े टीन शेड, ठेला-खोखे और रास्ते में बाधा बन रहे सामान को भी हटवाया गया। दरगाह थाना तथा सिविल लाइन समेत अन्य थानों का पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा, ताकि किसी भी विरोध या अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

निगम अधिकारियों के अनुसार, उर्स के दौरान लाखों की संख्या में जायरीन अजमेर पहुंचते हैं, ऐसे में रास्तों को सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। इसी उद्देश्य से दरगाह क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी अतिक्रमण हटाने में मदद करें और व्यवस्था बनाए रखें।

उर्स से पहले नगर निगम की यह कार्रवाई शहर में स्वच्छता, सुगमता और व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...