अलवर में अवैध धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार — बच्चों को शिक्षा और आवास का लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

अलवर में अवैध धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार — बच्चों को शिक्षा और आवास का लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

04 सितंबर 2025 । नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 

जयपुर, 4 सितम्बर। अलवर जिला पुलिस ने उद्योग नगर क्षेत्र में संचालित एक बड़े अवैध धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सैय्यत कॉलोनी, गोलेटा स्थित फ्रेंड्स मिशनरी प्रेयर बैंड नामक हॉस्टल में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और आवास के नाम पर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बच्चों को ईसाई धर्म से जुड़ी शिक्षाएं दी जा रही थीं और उनके मूल धर्म (हिंदू और सिख) के प्रति अपमानजनक बातें सिखाई जा रही थीं। पुलिस ने हॉस्टल के रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्य जब्त किए। बच्चों से सादा वेशभूषा में गोपनीय पूछताछ भी की गई और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।

जांच के बाद पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट में शामिल दो मुख्य आरोपियों — बोधर अमृत पुत्र बच्चू भाई गरासिया (44) निवासी चिटकोड़ा हिम्मतनगर, गुजरात और सोहन सिंह पुत्र प्रेम सिंह रायसिख (34) निवासी बांधोली थाना रामगढ़, जिला अलवर — को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये आरोपी गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा और आवास का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।

इस संस्था का संचालन चेन्नई की एफ.एम.पी.बी. (फ्रेंड्स मिशनरी प्रेयर बैंड) द्वारा किया जाता है। इसी संस्था से जुड़े गुजरात निवासी सैल्वम, बांधौली निवासी मलकीत सिंह, गोबिंदगढ़ निवासी सतीश और बोधर अमृत के साथ कुल 14 अन्य आरोपी पहले ही अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार होकर जमानत पर हैं।

अलवर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई में किसी भी केंद्रीय एजेंसी की भूमिका नहीं रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके पास अवैध धर्मांतरण से संबंधित कोई भी सूचना हो तो वे उसे व्हाट्सएप नंबर 8764502201 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस कार्रवाई को सहायक पुलिस अधीक्षक कमलेश शरण गोपीनाथ (IPS) और सीओ रामगढ़ सुनील प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में तथा एसएचओ उद्योग नगर अजीत सिंह बड़सरा के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया।

यह कार्रवाई अलवर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे जिले में अवैध धर्मांतरण गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

जनगणना-2027: जयपुर में मकान सूचीकरण और ब्लॉक गठन की...

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून, भजनलाल सरकार ने कसी कमर

राजस्थान में खेजड़ी संरक्षण के लिए बनेगा सख्त कानून,...

अजमेर में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना:

38 साल बाद मिला दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय | गौरव कोचर ​जयपुर,...