अलवर पेंशनर्स सहकारी समिति का सम्मान समारोह — पेंशनर समाज की मुख्य धुरी : वन राज्यमंत्री

अलवर पेंशनर्स सहकारी समिति का सम्मान समारोह — पेंशनर समाज की मुख्य धुरी : वन राज्यमंत्री

नरेश गुनानी •

05 नवम्बर 2025, अलवर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को अलवर जिले में आयोजित अलवर पेंशनर्स सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 150 पेंशनरों का सम्मान किया गया और स्मारिका का विमोचन किया गया।

संजय शर्मा ने सभी पेंशनरों के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि पेंशनर समाज की वह प्रमुख धुरी हैं जो अपने अनुभव और ज्ञान से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है।

उन्होंने पेंशनर समाज की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पेंशनर्स द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी पेंशनर्स की जीवन यात्रा युवाओं के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है, जिससे समाज में संतुलन और मूल्य आधारित दृष्टिकोण विकसित होता है।

इस अवसर पर संजय शर्मा ने विधायक निधि से पेंशनर्स भवन में 10 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...