अलवर पुलिस की बड़ी सफलता — फ्लिपकार्ट ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

अलवर पुलिस की बड़ी सफलता — फ्लिपकार्ट ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

फर्जी दस्तावेज से किराए पर लिया ट्रक, रास्ते में लॉक तोड़कर उड़ाए 226 मोबाइल फोन — 27 एप्पल आईफोन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 08 अक्टूबर 2025• गौरव कोचर वरिष्ठ पत्रकार .
राजस्थान पुलिस ने साइबर और संपत्ति अपराधों पर लगातार शिकंजा कसते हुए अलवर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी के ट्रक से मोबाइल फोन चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ट्रक किराए पर लेकर रास्ते में लॉक तोड़कर 226 मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 एप्पल आईफोन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी अमृत सिंह मोटर के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी का एक वाहन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराए पर लिया गया था। उक्त वाहन ने भिवंडी (महाराष्ट्र) स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस से माल लोड किया, जिसमें 221 आईफोन 16, वीवो, सैमसंग S24 और रेडमी फोन सहित कुल 234 कीमती आइटम थे।

जांच में खुलासा हुआ कि ट्रक ड्राइवरों के रूप में नासिर खान और चाहत खान के नाम से फर्जी दस्तावेज जमा किए गए थे, जबकि असल में ये आरोपी अफजल और असलम, निवासी गोठड़ीगुरु (लक्ष्मणगढ़) थे। यह गिरोह संगठित रूप से काम करता था और फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाला लोकेश नामक व्यक्ति इन्हें गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराता था कि किस ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी में कब और कितना कीमती माल भेजा जाएगा।

आरोपी इन सूचनाओं का दुरुपयोग करते हुए किसी अन्य व्यक्ति के दस्तावेजों से फर्जी नामों से ड्राइवर की नौकरी हासिल कर लेते थे। ट्रक में माल लोड होने के बाद ये आरोपी मुंबई-दिल्ली मार्ग पर पड़ने वाले किसी स्थान पर ट्रक का लॉक तोड़कर मोबाइल फोन चुरा लेते और उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते थे।

लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी नेकी राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों —

  • अफजल पुत्र अकबर (20 वर्ष),
  • असलम पुत्र नसरु (28 वर्ष), निवासी गोठड़ीगुरु, लक्ष्मणगढ़, तथा
  • सुधीर यादव पुत्र अशोक (25 वर्ष), निवासी असलीमपुर की ढाणी, तिजारा —
    को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 27 एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन चोरी से जुड़े डजन भर से अधिक मामले दर्ज हैं और ये कई अंतरराज्यीय चोरियों में वांछित चल रहे थे।

पुलिस की विशेष टीमें अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों, जिनमें मुख्य रूप से फ्लिपकार्ट कर्मचारी लोकेश भी शामिल है, की तलाश में जुटी हैं।

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ और डॉ. प्रियंका सिंह के निकटतम पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के नेटवर्क और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...