अभियान “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

अभियान “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

जयपुर, 19 सितम्बर। गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स।
महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, धौंस-धमकी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की पहल पर जयपुर पुलिस द्वारा 16 से 30 सितम्बर तक “ऑपरेशन सुरक्षा” नामक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

Photo credit Telegraph Times

पुलिस आयुक्त श्री चेतन जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री यशवंत नाथन के निर्देशन में गठित कन्या पेट्रोलिंग यूनिट विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे—शैक्षणिक संस्थान, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, मॉल्स, पार्क व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी रखते हुए सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं के साथ वार्ता कर उन्हें आत्मरक्षा व जागरूकता संबंधी सुझाव दिए जा रहे हैं।

अभियान के दौरान अब तक कुल 06 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री यशवंत नाथन के मार्गदर्शन में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीम ने रोड शो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट यात्राओं और सिटी बस/मिनी बस जैसे वाहनों में सफर करते हुए 24,489 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया।

इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीकांत शर्मा की अगुवाई में फीडबैक प्रोग्राम के तहत स्मार्ट क्लास ट्रेनर द्वारा 13,078 छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही 1,141 छात्राओं एवं महिलाओं को जस्ट डायल (Need Help) एप के बारे में जानकारी देकर उसे मोबाइल पर डाउनलोड कराया गया।

पुलिस ने यह भी अपील की है कि हॉस्टल्स एवं अन्य संस्थानों में रहने वाली सभी छात्राएं और महिलाएं अपने मोबाइल में हेल्पलाइन नंबर 8764866090 से 8764866094 तक सेव करें। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर कॉल या मैसेज, ऑडियो-वीडियो, अथवा रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...