अब राजस्थान में भी बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें

अब राजस्थान में भी बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें

नरेश गुनानी •

18 अक्टूबर 2025, 01:23 PM | जयपुर।
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की स्थापना हेतु 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी किया है। इस भूखंड की अनुमानित कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित परियोजना में करीब 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Photo credit Telegraph Times

यह निवेश राजस्थान को ई-मोबिलिटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। परियोजना के क्रियान्वयन से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और साथ ही पर्यावरण संरक्षण व हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह निवेश ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट’ के तहत राज्य सरकार और कंपनी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत किया जा रहा है। रीको ने हाल ही में आयोजित ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी को भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की है।

राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और तेज भूमि आवंटन प्रणाली के कारण राजस्थान आज देश में सबसे तेजी से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...