अब ‘गलता धाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के नाम से दौड़ेगी अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन

राजस्थान


अब ‘गलता धाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के नाम से दौड़ेगी अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन

Edited By: सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 14, 2025

(हरिप्रसाद शर्मा, अजमेर) – रेलवे ने अजमेर और जम्मूतवी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के नाम में बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन ‘गलता धाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के नाम से जानी जाएगी। ट्रेन संख्या 12413/12414 को यह नया नाम रेलवे बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति के बाद दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी ने बताया कि यह नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। टिकट बुकिंग, स्टेशन घोषणाएं और सभी आधिकारिक दस्तावेजों में अब यह नाम प्रयुक्त होगा।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक शशि किरण ने बताया कि यह कदम धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जयपुर स्थित गलता धाम, हनुमानजी के एक प्रमुख प्राचीन मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। ट्रेन का नाम इससे जोड़ने का उद्देश्य स्थानीय आस्था को सम्मान देना है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस परिवर्तन को ध्यान में रखें ताकि बुकिंग व यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। गौरतलब है कि ट्रेन का समय और मार्ग यथावत रहेगा।

यह पहल रेलवे की ओर से सांस्कृतिक विरासत के सम्मान में उठाया गया एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...