न्यूज़ बुलेटिन
अटल जन सेवा शिविर 14 अगस्त को, आमजन की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
मुख्य सचिव सुधांश पंत 13 अगस्त को लेंगे समीक्षा बैठक
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अजमेर और जयपुर दौरा, तिरंगा यात्रा व संगोष्ठियों में करेंगे शिरकत
रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स / हरि प्रसाद शर्मा /पुष्कर/अजमेर
By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 11,2025

अजमेर। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर इस बार 14 अगस्त को होंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी ने बताया कि उपखण्ड स्तर की जनसुनवाई को अब शिविर में समायोजित किया गया है।
सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इन शिविरों में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उपखण्ड पुष्कर और रूपनगढ़ में शिविर उपखण्ड मुख्यालय पर, जबकि अजमेर, नसीराबाद, किशनगढ़, पीसांगन, अरांई, केकड़ी, सावर, भिनाय और सरवाड़ में पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित होंगे।

अजमेर। मुख्य सचिव सुधांश पंत बुधवार 13 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल ने बताया कि बैठक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, अटल जन सेवा शिविर की तैयारियां, स्वतंत्रता दिवस समारोह और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। मुख्य सचिव अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन के निर्देश देंगे।

13 अगस्त को शाम 5 बजे वे जीसीए चौराहा पर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, और शाम 6 बजे जेएलएन चिकित्सालय के डॉ. अंबेडकर सभागार में विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
14 अगस्त को सुबह 9:30 बजे वे राजकीय संग्रहालय में प्रदर्शनी और सम्मान समारोह, सुबह 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में संगोष्ठी में शामिल होंगे, इसके बाद दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।