अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव: 22,200 से अधिक लोगों की सहभागिता, 1,061 नवचयनित कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

जयपुर/ नरेश गुनानी/भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में ‘अटल गौरव स्मृति समारोह’ तथा अलवर में ‘रोजगार उत्सव’ का आयोजन किया गया। जयपुर जिले में सियाम दुर्गापुर स्थित सभागार सहित विभिन्न स्थानों पर इन दोनों कार्यक्रमों का सजीव (लाइव) प्रसारण किया गया, जिसमें जिलेभर से 22,200 से अधिक नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने हिस्सा लिया।

सच्चे लोक सेवक के रूप में कार्य करने का आह्वान

​समारोह को संबोधित करते हुए हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सरकारी सेवा जनता की सेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें। आमजन के जीवन को सुगम, बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए एक सच्चे लोक सेवक की भावना से काम करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

1,061 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

​रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय समारोह के दौरान जयपुर जिले के 1,061 नवचयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

  • प्रशासनिक सुधार विभाग: 564 कार्मिक
  • चिकित्सा विभाग (एनएचएम): 327 कार्मिक
  • राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC): 65 कार्मिक
  • कारागार विभाग: 40 कार्मिक
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग: 28 कार्मिक
  • सचिवालय: 13 कार्मिक
  • कॉलेज शिक्षा विभाग: 11 कार्मिक
  • निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर: 9 कार्मिक
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग (अन्य): 2 कार्मिक
  • सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD): 1 कार्मिक
  • पर्यटन विभाग: 1 कार्मिक

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

​जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बुद्धि प्रकाश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत, माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...