अजमेर रोड व्यापार मण्डल के चुनाव सम्पन्न: बागड़ा अध्यक्ष, चंदेल महासचिव निर्वाचित
— जयपुर, सोडाला से रिपोर्ट
By : लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 27,2025
व्यापार मण्डल, सोडाला के बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी विजय शर्मा और पवन गोयल की देखरेख में हुए इस चुनाव में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव परिणाम के अनुसार अनिल शर्मा (बागड़ा) को सर्वसम्मति से व्यापार मण्डल का अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व को व्यापारियों ने एकमत समर्थन दिया। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण सैनी और राजेन्द्र साहू का चयन किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है।
महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी रुपेश चंदेल को सौंपी गई है, जो लंबे समय से व्यापारिक समस्याओं के समाधान में अग्रसर रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर नीरज मित्तल, सह सचिव के रूप में गोरधन शर्मा, संघठन मंत्री पद पर अशोक गुप्ता और प्रचार मंत्री के रूप में टीकम कुमावत निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। व्यापारियों ने इसे उत्सव की तरह मनाया और नव निर्वाचित टीम से व्यापारिक हितों को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सभी सदस्यों को विश्वास दिलाता हूं कि व्यापार मण्डल का कार्य पारदर्शिता, सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।”
व्यापारी वर्ग की ओर से भी नए पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लगा रहा और सभी ने आशा जताई कि मण्डल आने वाले समय में क्षेत्रीय व्यापार को सशक्त बनाएगा।

