अजमेर में सड़क चौड़ीकरण को मिलेगी रफ्तार — विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात

अजमेर में सड़क चौड़ीकरण को मिलेगी रफ्तार — विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स / हरि प्रसाद शर्मा अजमेर/ अवधेश बामल /नई दिल्ली 
By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 06,2025

नई दिल्ली/जयपुर, 06 अगस्त 2025
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अजमेर में नसिया से आगरा गेट तक सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

देवनानी ने सिंधिया को अवगत कराया कि प्रस्तावित मार्ग के किनारे स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और डाकघर के कार्यालयों की भूमि सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि इन परिसरों से आवश्यक भूमि उपलब्ध कराकर नगर की यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा को बढ़ावा दिया जाए।

सूत्रों के अनुसार, चर्चा बेहद सकारात्मक रही। सिंधिया ने देवनानी को इस विषय में शीघ्र और उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस दिशा में जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि सड़क चौड़ीकरण परियोजना को गति मिल सके।

इसके साथ ही, सिंधिया ने राजस्थान में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत राजस्थान को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और राज्य के हर नागरिक तक तेज, सुगम एवं सशक्त डिजिटल सेवाएँ पहुँचाने के लिए मंत्रालय पूरी तत्परता से कार्य करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बीएसएनएल और डाकघर की भूमि उपलब्ध हो जाती है तो नसिया से आगरा गेट तक का यह मार्ग न केवल चौड़ा और सुरक्षित बनेगा, बल्कि शहर के यातायात जाम की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...