अजमेर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव से हर तरफ हाहाकार, स्कूलों में अवकाश, प्रशासन मुस्तैद

अजमेर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव से हर तरफ हाहाकार, स्कूलों में अवकाश, प्रशासन मुस्तैद
64 मिमी बारिश ने बदली शहर की तस्वीर, रेड अलर्ट जारी, राहत कार्य तेज

By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 18,2025

(हरिप्रसाद शर्मा / अजमेर)
अजमेर जिले में गुरुवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 7 बजे तक 64 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर के अधिकतर हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर लोकबंधु ने शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

अस्पताल और रेलवे स्टेशन भी प्रभावित

तेज बारिश का असर अजमेर के मुख्य अस्पताल जेएलएन (जवाहरलाल नेहरू) तक पहुंच गया, जहां वार्डों और अस्पताल परिसर में पानी भर गया। इससे मरीजों, उनके तीमारदारों और स्टाफ को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन परिसर में भी पानी भरने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रियों को लबालब भरे प्लेटफॉर्म पर संभल-संभलकर चलते देखा गया

Photo credit Telegraph Times

सड़कें बनीं दरिया, वाहन चालकों की फंसी मुश्किल

शहर की प्रमुख सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। पुष्कर रोड, मित्तल हॉस्पिटल क्षेत्र, श्रीनगर रोड, वैशाली नगर, भट्टा, नगरा क्षेत्र, प्रताप नगर और सुनहरी कॉलोनी जैसे इलाकों में पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन चालक मुश्किल से अपने वाहन निकालते नजर आए
वैशाली नगर क्षेत्र में एक ड्राइवर अपनी टैक्सी की छत पर बैठा मिला, जो जलभराव की भयावहता को बयां करता है। कई इलाकों में घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा

नदियों में उफान, मंदिरों में बहता झरना

बांडी नदी में तेज बहाव दर्ज किया गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उधर, प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर का झरना भी बारिश के कारण बह निकला।
हालांकि स्थानीय लोग इस नजारे को देखने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और भीड़ से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग ने अजमेर सहित पूरे संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और शुक्रवार को और अधिक बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जुलाई को भी भारी बारिश जारी रहेगी, जबकि 20 जुलाई से मौसम में सुधार की संभावना है।

प्रशासन और नगर निगम कर रहे राहत कार्य

जिला कलेक्टर लोकबंधु सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। नगर निगम की टीमें जल निकासी के लिए तैनात हैं।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करें


स्थिति पर नजर

  • ✔️ 64 मिमी बारिश, 11 घंटे में रिकॉर्ड
  • ✔️ स्कूलों में अवकाश घोषित
  • ✔️ अस्पताल-स्टेशन में पानी, वाहन चालकों की परेशानी
  • ✔️ रेड अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर
  • ✔️ राहत कार्यों में नगर निगम जुटा

आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क करें:
📞 आपदा नियंत्रण कक्ष – 1077
📞 नगर निगम हेल्पलाइन – 0145-2425000


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...