अजमेर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल

अजमेर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल

हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर •

27 अक्टूबर 2025,
अजमेर। अजमेर जिले में सोमवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बांदनवाड़ा कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसे में 28 लोग घायल हो गए। ग्राम खेड़ी के पास एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी यात्री गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक खेड़ी गांव के समीप होटल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई और सवार लोग सड़क पर बिखर गए।

हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत बांदनवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों — दो पुरुष और दो बच्चों — को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। शेष घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों ने त्वरित मदद करते हुए घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर फिर से सुचारू कर दिया।

गंभीर घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है, जबकि प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...