अजमेर में बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

अजमेर में बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 30,2025

रिपोर्ट: हरि प्रसाद शर्मा  /अजमेर। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला से लूट के मामले का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने आरोपी लखन (निवासी रामगंज) को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 1.42 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए पैसे जुटाने के मकसद से वारदात की। उसने बैंक जा रही महिला का पीछा कर सूनसान जगह पर लूट की और फरार हो गया।

थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...