अजमेर में बारिश का कहर: मंदिर का हिस्सा बावड़ी में गिरा, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

अजमेर में बारिश का कहर: मंदिर का हिस्सा बावड़ी में गिरा, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 27,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर।
शनिवार सुबह से जारी तेज बारिश ने अजमेर शहर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मलुसर रोड स्थित कृष्ण कन्हैया कॉलोनी में बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कृष्ण कन्हैया मंदिर का पिछला हिस्सा बारिश के पानी से कमजोर होकर बावड़ी में ढह गया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय निवासियों और निगम कर्मचारियों की मदद से मंदिर की प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए निगम प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से जर्जर हो चुके मंदिर के बाकी हिस्से को सुरक्षित रूप से गिरा दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

प्रशासन सतर्क, स्कूलों में छुट्‌टी घोषित

शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार को अजमेर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई विद्यार्थी पहले ही स्कूल पहुंच चुका है, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करें।

26 से 30 जुलाई तक रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में और तीव्र हो सकता है। इसके प्रभाव से अजमेर सहित पूरे संभाग में 26 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में नगर निगम या जिला आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।


मुख्य बिंदु:

  • मंदिर का पिछला हिस्सा बावड़ी में गिरा, मूर्तियों को सुरक्षित निकाला गया।
  • बारिश के चलते अजमेर जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।
  • 26 से 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी।
  • प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

युवाओं के ‘रियल हीरो’ बनें स्वामी विवेकानंद: राजस्थान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा

युवाओं के 'रियल हीरो' बनें स्वामी विवेकानंद: राजस्थान विश्वविद्यालय...