अजमेर में दूषित मावा मिलने पर बड़ी कार्रवाई, 400 किलो मावा करवाया गया नष्ट

राजस्थान


अजमेर में दूषित मावा मिलने पर बड़ी कार्रवाई, 400 किलो मावा करवाया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने
शुद्ध आहार अभियान

Edited By : गौरव कोचर 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 24,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के निर्देशन में की गई।

मदार गेट पर गगन एग्रो फूड प्रोडक्ट्स में मिला दूषित मावा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला कलेक्टर लोकबंधु, अभिहित अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देशानुसार मदार गेट स्थित गगन एग्रो फूड प्रोडक्ट्स प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान के दो डीप फ्रीजरों में 400 किलो मावा टाट के कट्टों और पॉलीथिन थैलियों में संग्रहित पाया गया।

जब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा के पैकेट खोले तो उनमें से तेज खट्टी दुर्गंध आने लगी। प्रथम दृष्टया मावा पूरी तरह खराब, खट्टा और बदबूदार था, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। अधिकारियों ने मावे का नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा और शेष संपूर्ण मावा मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

प्रतिष्ठान मालिक को सख्त चेतावनी

मौके पर मौजूद प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश टाक को निर्देशित किया गया कि भविष्य में मावा सीमित मात्रा में संग्रहित करें और भंडारण में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

गंज क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा दल ने गंज क्षेत्र के दो अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया।

  • मैंसर्स श्री गोविंद गोपाल मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई
  • मैंसर्स गोपाल जी हलवाई स्वीट्स एंड नमकीन से नमकीन के नमूने लिए गए।

सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

आमजन को शुद्ध खाद्य उपलब्ध कराने का संकल्प

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी खाद्य विक्रेताओं को

  • अपने लाइसेंस प्रदर्शित करने,
  • प्रतिष्ठान में स्वच्छता बनाए रखने,
  • और खाद्य सुरक्षा नियमों की पूर्ण पालना करने के निर्देश दिए।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा, दीपक कुमार तथा सहायक राजकुमार इन्दौरिया शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि आमजन को शुद्ध, सुरक्षित और मिलावट रहित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...