अजमेर में आफत की बारिश का कहर: बकरियां चराने गईं चार युवतियां डूबीं, तीन की मौत

अजमेर में आफत की बारिश का कहर: बकरियां चराने गईं चार युवतियां डूबीं, तीन की मौत

अजमेर, 19 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स, अजमेर ब्यूरो हरि प्रसाद शर्मा  | By : गौरव कोचर 
राजस्थान के अजमेर ज़िले में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गेगल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले उतड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बकरियां चराने गईं चार युवतियां गांव की एक नाड़ी (बरसाती नदी) में अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आ गईं।

तीन सगी बहनों की मौत, एक युवती गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबीं युवतियों में से सिमरन, बिलकिस और नाज़िया तीनों आपस में सगी बहनें थीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौथी युवती आशु, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई, उसे अचेत अवस्था में JLN अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

शवों को चिरघर में रखवाया गया, ग्रामीणों में शोक

तीनों मृतकों के शवों को JLN अस्पताल के चिरघर (मॉर्चरी) में रखवाया गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल पहुंची और प्रशासन से जल्द राहत व सहायता की मांग की।


200 MM बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, झीलों में आया उफान

पिछले 32 घंटों में अजमेर में 200 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसका असर शहर की झीलों पर भी दिखा है:

  • वरुण सागर झील की 2.5 फीट की चादर चल रही है।
  • आनासागर झील में 17 फीट पानी भर चुका है।
  • कैचमेंट एरिया से अब भी लगातार झीलों में पानी की आवक जारी है।

जलभराव से राहत, प्रशासन सक्रिय

शहर के लगभग 90% हिस्सों में जलभराव की स्थिति नहीं है। जहां भी जलभराव हुआ है, वहां SDRF व NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।
प्रशासन द्वारा रेस्क्यू सेंटर बनाए गए हैं और प्रभावितों को सेक्टर वाइज स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही, राहत के तौर पर फूड पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर लोक बंधु स्वयं फील्ड में जाकर हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ADM, SDM, नगर निगम और ADA की टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्यों में जुटी हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...