अजमेर में आतंरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ तेज

राजस्थान


अजमेर में आतंरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ तेज

Written By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 2, 2025

रिपोर्ट: हरिप्रसाद शर्मा

अजमेर/पहलगाम: हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आतंरिक सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में अजमेर पुलिस व प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए यह कार्रवाई की गई, जिसमें कई संदिग्धों को भागते हुए देखा गया, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार तड़के सुबह 5 बजे शुरू हुई। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस द्वारा रातीडांग, चौरसियावास, ईदगाह कॉलोनी और नौसर घाटी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीटी) हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन में और सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा, थानाप्रभारी अरविन्द सिंह चारण एवं महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने 300 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा और उन्हें थाने लाकर पहचान पत्रों की जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि अधिकांश के पास पश्चिम बंगाल के पहचान दस्तावेज थे, जबकि कुछ के पास वैध पहचान पत्र नहीं थे। मौके पर सीआईडी (जोन) की टीम ने भी दस्तावेजों की जांच और तस्दीक की प्रक्रिया को अंजाम दिया।

ईदगाह क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के चलते स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी और अचानक छापेमारी से हड़कंप का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इनकी कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन सतत जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार इनपुट लिए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की आतंकी या असामाजिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...